चंदन नगर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने मंदिर मे की तोड़फोड़ घटना सीसीटीवी में कैद।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शिव मंदिर में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर दी जिसके बाद मंदिर पर काफी भीड़ लग गई मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला व्यक्ति भी सीसीटीवी में कैद हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल के सामने रामकृष्ण बाग स्थित एक शिव मंदिर में किसी के द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक व्यक्ति वहां तोड़फोड़ करता नजर आया वही छतरीपुरा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई है फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version