इंदौर में लगातार दहेज प्रताड़ना के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां नवविवाहिता को पति सास ससुर के द्वारा दहेज ना देने पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे घर से भी निकाल दिया नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के मिश्रा वाले रोड का है यहां की रहने वाली एक नवविवाहिता महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी कुछ माह पहले हुई थी शादी के बाद से ही उसका पति और सास-ससुर लगातार उसे दहेज लाने की मांग कर रहे थे नहीं लाने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था इसी के चलते उसे घर से भी निकाल दिया गया परेशान होकर नवविवाहिता ने पुलिस की शरण ली और पति सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
