चंदन नगर क्षेत्र में पोने दो करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन और सड़क का किया लोकर्पण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की विधानसभा एक से प्रत्याशी घोषित होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा 1 क्षेत्र के कार्यक्रमों मेंं लगातार शामिल हो रहे हैं, जहा गुरुवार विजयवर्गीय ने विधानसभा एक के चंदन नगर क्षेत्र में पोने दो करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन के अलावा साढ़े 13 लाख की लागत से बनी सड़क का भी लोकर्पण किया।

दरअसल इंदौर की विधानसभा एक में प्रत्याशी घोषित होने के बाद कैलाश विजयवर्गीय लगातार क्षेत्र में लगातार दौरे कर अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं जिसमे सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत भी कर रहें हैं,जिसके तहत गुरुवार को कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा एक के रामानंद नगर में पोने दो करोड़ की लागत से बनने वाली रिटेनिंग वाल और तीन सड़कों का भूमिपूजन किया वहीं साढ़े तेरह लाख की सड़क का लोकार्पण भी किया इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद और भाजपा के विधानसभा संयोजक निरंजन गुड्डू की तारीफ की और भाजपा को विकास के मार्गन पर चलने वाली पार्टी बताया,उन्होंने कहा कि विधानसभा एक में एक ब्रिज की आवश्यकता है, और उन्होंने कहा कि अगली भाजपा सरकार में यह ब्रिज जरूर बनाया जाएगा, विजयवर्गीय का कहना है कि उन्होंने महू, इंदौर की विधानसभा चार और विधानसभा दो से चुनाव लडा और वहां तेजी से विकास हुआ है ऐसा ही विकास विधानसभा एक में भी किया जाएगा।

Exit mobile version