इंदौर पुलिस लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही चंदननगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है इनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 71 स्थित गैस गोडाउन के पास दो युवक ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले हैं सूचना की करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा जिन की तलाशी लेने पर दोनों के पास 15-15 ग्राम कुल 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है पकड़े गए दोनों आरोपी द्वारकापुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं और वहां से लाकर चंदन नगर क्षेत्र में तस्करी कर रहे थे पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है और उन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
