घायल अवस्था में मिला था युवक, गले पर थे चोट के निशान, पुलिस ने की जांच शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधीनगर इलाके में एक युवक गंभीर अवस्था में मिला, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए भेज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी… घायल युवक के गले पर धारदार हथियार के निशान है, और प्रथम दृष्टया यह लूट जैसी वारदात दिख रही थी, लेकिन एरोड्रम थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा जब मामले की जांच की गई तो मामला कुछ और निकला..

डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि गांधी नगर निवासी राज पिता अशोक कल शाम अपने घर से एक्टिवा लेकर निकला था, जहां पर युवक ने कहा था कि वह मोबाइल खरीदने जा रहा है। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि राज के गले पर गंभीर चोट के निशान हैं और वह घायल अवस्था में बांगड़दा क्षेत्र में मिला है, जिसके बाद पुलिस द्वारा जब मामले की जांच की गई तो उन्हें यह जानकारी मिली कि राज मानसिक रूप से अस्वस्थ है । वही डॉक्टर की रिपोर्ट में सामने आया कि संभवतः युवक ने अपने ही हाथों से गले और हाथ पर वार किया हैं।

Exit mobile version