इंदौर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में टीम द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा होटल और बार की भी जांच जारी है। इसी कड़ी में नैनोद गांधीनगर स्थिति रिहायशी मकान से अवैध शराब जप्त की गई। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
इंदौर जिले में शराब के अवैध रूप से निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं अवैध रूप से भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वारा अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि आबकारी अमले को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई की गांधीनगर क्षेत्र में मकान से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने आकाश पिता बलराम नैनोद गांधी नगर के मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान गत्ते की बेटियों में 593 पाव देसी शराब के रखें पाए गए। आरोपित आकाश उक्त शराब को रखने के लिए कोई वेद पास या परमिट नहीं दिखा पाया। 106 बल्क लीटर शराब जप्त होने पर आरोपित को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
होटल और बार की भी हो रही जांच
आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगाता अवैध शराब की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत होटल और बार में परोसे जाने वाली शराब की जांच की जा रही है। साथ ही बायपास स्थित ढाबों पर भी चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अवैध शराब का परिवहन और भंडारण रोका जा सके।
