घर मे घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाले एक बदमाश गिरफ्तार दो अन्य फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी पुलिस ने घर मे घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है वही उसके दो साथी फरार है जिनकी तलाश जारी है ।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है । यह तीन बदमाश विकास ,रवि ओर दीपू एक घर मे युवती को अकेला देखकर घुसे ओर युवती से अश्लील हरकत करने लगे । जब युवती का भाई उसे बचाने आया तो बदमाशो ने उसके साथ मारपीट की ओर भाग निकले । मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर एक बदमाश विकास को हिरासत में ले लिया है ।
मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्जकर फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version