मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में लगातार छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर रावजी बाजार थाना क्षेत्र के सामने आए हैं जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया
दरअसल पूरा मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पीड़िता घर के अंदर आराम कर रही थी तभी कॉलोनी में रहने वाला युवक आया और बुरी नियत से हाथ पकड़ने लगा और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने लगा जिसके बाद पीड़िता ने जब विरोध जताया तो युवक के द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई जिसके बाद घबराई पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई परिजन ने सीता के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा
