घर की ओर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी घटनास्थल पर मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे ऐसा ही मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक युवक अपनी ड्यूटी खत्म करके घर की ओर लौट रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी इसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां विजय नामक युवक जिसकी उम्र लगभग 42 वर्ष से वह अपने काम पर से घर की ओर जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी इसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसके बाद 108 की मदद से युवक को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिसके बाद जिला अस्पताल से युवक को एमवाई रेफर कर दिया गया वहीं परिजनों को सूचना दी गई और परिजन अस्पताल में पहुंचकर मर्ग काम कराया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version