ग्वालटोली थाना क्षेत्र में कारीगरों की जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा सतर्कता के चलते शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दुकान होटल व मकानो मे रह रहे किरायेदारों की जानकारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार मालिकों से कहा जा रहा है उसके बावजूद भी पुलिस को जानकारी नहीं दी जा रही है जहां पुलिस ने आज एक दुकान संचालक पर 188 की कार्रवाई की है

दरअसल सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा नागरिकों के वेरिफिकेशन को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही हैं। इसी के चलते इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जिसमें क्षेत्र में एक यवले चाय की दुकान संचालक द्वारा कारीगरों की जानकारी थाने पर नहीं देने पर पुलिस ने दुकान संचालक अमूल्य सोलंकी निवासी द्वारकापुरी पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई।

Exit mobile version