इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सिक्योरिटी गार्ड द्वारा की गई गोली कांड मामले में सेन समाज द्वारा पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है पुलिस ने आश्वासन दिया है कि न्याय संगत जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी समाज की मांग है कि मकान तोड़ा जाए और पकड़ा आरोपियों को फांसी की सजा हो…।
इंदौर में पिछले दिनों खजराना थाना क्षेत्र स्थित कृष्ण बाग कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड राजपाल द्वारा गोली कांड की घटना को अंजाम दिया गया था इस कांड में राहुल वर्मा और विमल आमचे नमक जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई थी तो वहीं करीबन 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने राजपाल और उसके बेटे सुधीर सहित एक अन्य उसके साडू भाई के लड़के को गिरफ्तार किया था और हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई थी तो वहीं आक्रोशी सेन समाज द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यों पर इकट्ठा होकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है समाज द्वारा कहा गया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा हो और उन्हें फांसी की सजा दी जाए तो वहीं उनके मकान को भी तोड़ा जाए इसी के साथ उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए
