इंदौर | जूनी इंदौर पुलिस ने सपना-संगीता इलाके में स्थित एक ऑनलाइन गेम जोन पर छापा मारकर 8 लड़कियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनका सरगना फरार है। ये लड़कियां सौ रुपए कमीशन के लालच में युवकों को ऑनलाइन गेम की आईडी और ओटीपी देती थीं।
टीआई शैलेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि नवरंग प्लाजा में ऑनलाइन गेम जोन की सूचना मिली थी। यहां जिस एप से जुआ खिलाया जा रहा था वह सरकारी सूची में बैन है। यहां पहले फाइनेंस का काम होता था, अब उसी की आड़ में गेम खिलाया जा रहा था। गिरफ्तार अनिकेत और अंकित ने बताया कि सरगना लकी उन्हें एप संचालन के लिए कमीशन देता था। हम युवक-युवतियों को आईडी और ओटीपी देकर एप उनके मोबाइल में लोड करवाते थे
