गृहमंत्री शाह आज बेटमा आएंगे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बेटमा देश के गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बेटमा आएंगे। इस दौरान वह भाजपा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। बताया जाता है गृहमंत्री शाह शनिवार रात 7 बजे मंडी प्रांगण में सभा लेंगे। शाह धार से सड़क मार्ग से बेटमा पहुंचेंगे।
गृहमंत्री की सभा को लेकर शुक्रवार को अफसरों व भाजपा नेताओं ने सभा स्थल का दौरा किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, एएसपी रूपेश द्विवेदी, एसडीएम रवि वर्मा, एसडीओपी राहुल खरे आदि मौजूद थे। बेटमा में सभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री शाह सड़क मार्ग से ही इंदौर एअरपोर्ट जाएंगे।

Exit mobile version