46 वर्षीय एकता ने बुधवार को नर्सेस क्वार्टर में केमिकल पी लिया था। उसे बेटा साहिल राजपूत ही अस्पताल ले गया था।
इंदौर। गीता भवन अस्पताल की नर्स ने केमिकल पीकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में स्वजन ठेकेदार मुकेश पर प्रताड़ना का शक जता रहे हैं। पलासिया पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
एसआइ अंतरसिंह सोलंकी के मुताबिक 46 वर्षीय एकता ने बुधवार को नर्सेस क्वार्टर में केमिकल पी लिया था। उसे बेटा साहिल राजपूत ही अस्पताल ले गया था।
साहिल ने बताया घटना के पहले मां ने काल लगाकर बुलाया था। उस वक्त मुकेश भी वहां मौजूद था एकता को गंभीर अवस्था में भर्ती किया था, लेकिन देर रात उसकी मृत्यु हो गई।
