इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गार्डन में चल रहे समारोह से लाखों रुपए का बैग चोरी कर मौके से फरार हो गए बदमाशों की पूरी घटना गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें एक बदमाश बाकायदा बैग को गार्डन से बाहर ले जाता हुआ नजर आ रहा है और इस आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है….।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 71 में एक बदमाश द्वारा महिला की गोद भराई कार्यक्रम में पहुंचा और गार्डन में बैग को लेकर फरार हो गया बताया जा रहा है कि बाग में जो मेहमान आए थे उन्होंने उपहार दिए थे वह बैग में ही रखे हुए थे और इसी के साथ कुछ जरूरी कागजात और कमरे की चाबी थी बदमाश द्वारा गार्डन से बाहर निकलते हुए एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बदमाश बाहर निकलता हुआ नजर आ रहा है और इस आधार पर पुलिस अब बदमाश की तलाश में जुटी हुई है कार्यक्रम डॉक्टर आयुष तिवारी की पत्नी डॉक्टर शिखा तिवारी की गोद भराई का कार्यक्रम था सभी जन कार्यक्रम में काफी मशगूल थे तभी बदमाश ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है
