फादर मैथ्यू थामस, फादर सिरील व अन्य को गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा ईसाई महानायको पर लिखित वड़मय के खण्ड भेट किया। गायत्री शक्ति पीठ केशर बाग के कार्यकर्ताओं ने फादर मैथ्यू थामस, फादर सिरील व अन्य को गायत्री परिवार की ईसाई महानायको की पुस्तके भेट कीं रेड चर्च प्रमुख विशप चाको के स्वास्थ्य लाभ के लिए गायत्री यज्ञ में आहुति दी।
इन्दौर दिनांक 25.12.2023 को क्रिसमस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ केशर
बाग इन्दौर के कार्यकर्ता रेड चर्च इन्दौर पहुंचकर ईसाई समाज के लोगो को
शुभकामनायें देकर फादर थामस मेथ्यू, फादर सिरील व सिस्टर्स को गायत्री
परिवार के सूत्र संचालक पं. श्री राम शर्मा आयार्च द्वारा विश्व के ईसाई
महानायको व समाज सुधारको पर लिखित वाड़मय भेंट किया जिसे ईसाई समाज
ने सहर्ष स्वीकार कर प्रसन्नता व्यक्त की।
उक्त जानकारी देते हुए गायत्री पविार ट्रस्ट केशर बाग के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री सजल तिवारी व ममता ठाकुर ने बताया कि गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पण्डया व शैल दीदी ने गायत्री परिवार के प्रतीक चिन्ह लाल मशाल के नीचे सभी धर्माविम्लबी, हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को खड़ा कर सबका सम्मान कर देश में सुख-शांति की स्थापना करना है। इसी क्रम में आज क्रिसमस के अवसर पर इन्दौर रेड चर्च में जाकर गायत्री परिवार ट्रस्ट के पदाधिकारीयो ने विश्वभर के ईसाई महानायको, संत सेवाभावी, समाज सुधारको की जीवनी पर पं.श्री राम शर्मा द्वारा लिखित पुस्तको का संग्रह वाड़मय फादर थामस मेथ्यू फादर सिरील व अन्य सिस्टर्स को भेट किया व क्रिसमस की बधाई दी जिसे फादर थामस मैथ्यू ने सहर्ष स्वीकार किया व गायत्री परिवार को धन्यवाद दिया।
श्री सजल तिवारी ने बताया कि, पं. श्री राम शर्मा आचार्य ने अपनी किताब में ईसाई धर्म के समाज सुधारक व महान विभुतियों व संत श्री ईसा मसीह, डा. गोर्डन सीग्रेव, जन-कल्याण के समर्पित महान आत्मा चार्ल्स डिकेन्स आदर्श सहकारी प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता एभास बुडवर्ड, उदारमना मानवतावादी विज्ञान तपस्वी अलवर्ट आईन्सटीन विचार और सहसिक दृढ़ता के प्रतीक अर्नेस्ट हैमिग्वे तुफानी विद्यार्थी अगस्तो ऋषि, नोबुल पुरस्कार के प्रर्वतक अन्फ्रेड नोबुल, अमरकला साधक फ्रा. एंजिल्को, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ने वाले तुफानी पत्रकार गार्ड आल्ट्रेड सहित्यिक संत श्री वनार्ड शा, सान यज्ञ के होता न्यूटन विद्याव्यसनी मोची-जोजफ पेन्ड्रेल, ज्यामिती का जनक युक्तिड, लोक प्रिय जनकवि रावर्ट फ्रंस्ट, न्याय के प्रबल समर्थक विल्ठिम वेडर वर्न, केलीफोर्निया के गांधी- सेसार कावेज, मानवीय समता के प्रतिष्ठायक कार्ल मार्क्स सहित 100 से अधिक ईसाई महानायको संत, व समाज सुधारको के जीवन पर प्रकाश डाला गया है। फादर थामस मैथ्यू व फादर सिरील ने इन पुस्तको को पढने, पढाने की बात कहते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
गायत्री परिवार ने रेड चच प्रमुख विशप चाको के स्वास्थ्य लाभ के लिए यज्ञ में महामृत्युजय मंत्र से आहुति दी गई। इस अवसर पर लखन सोलंकी, आरती, माधुरी जाधव, मनीष शुक्ला व ममता ठाकुर भी उपस्थित थे।
