गाड़ी खड़ी करने के लिए की रुपयों मांग नहीं देने पर की मारपीट फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक युवक का रोककर उससे गाड़ी खड़ी करने के लिए रुपयो की मांग की थी नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की थी पूरा मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था वही एक फरार आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां फरवरी माह में फरियादी फैजल द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे बदमाशों द्वारा उसका रास्ता रोका गया और गाड़ी खड़ी करने के एवज में ₹100 की मांग की थी नहीं देने पर उसके साथ बदमाशों द्वारा मारपीट की थी पूरे मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था वही एक फरार अन्य आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version