गांधी हॉल में होगा अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन, प्रकाश नगर से निकलेगी साईं प्रभात फेरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में आज 18 मार्च को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे, इन्हें पढ़कर बनाएं आज का प्लान।
इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 18 मार्च को होंगे। इसमें साईं भक्तों द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त वार्षिकोत्सव के आयोजन और संगीत प्रेमियों के लिए संगीत के कार्यक्रम भी होंगे। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे।

  • देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति की प्रभातफेरी नौलखा स्थित प्रकाश नगर से सुबह 6.15 बजे निकलेगी। प्रभातफेरी का स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा।
  • केंद्रीय साईं भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में साईं बाबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रभातफेरी चौथी पल्टन स्थित शांतिनगर से निकलेगी।
  • अग्रवाल समाज का तीन दिनी परिचय सम्मेलन गांधी हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें देशभर के युवक-युवती भाग लेकर जीवनसाथी की तलाश करेंगे। आयोजन के लिए 1200 से अधिक प्रविष्टियां आई है। आयोजन का स्वरूप स्वच्छता में नंबर-वन इंदौर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके साथ ही हर दिन अलग-अलग सामाजिक सरोकार की शपथ भी दिलाई जाएगी।
  • संगीतकार जावेद अली का कार्यक्रम फोनिक्स मॉल में शाम 7.30 बजे से होगा। इसके अतिरिक्त संगीतकार एआर रहमान पर आधारित मे
Exit mobile version