गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाले 12वीं के छात्र ने जहर खाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिसमें अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, वहीं इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, गांधीनगर थाना क्षेत्र के बाहुबली कॉलोनी में रहने वाले प्रकाश पिता देवी सिंह में जहर खाकर आत्महत्या कर ली, वही बताया जा रहा है कि मृतक 12वीं का छात्र था और उसके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया है इसको लेकर कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, वही युवक होली के दिन अपनी मां से होली जलाने के बहाने घर से निकला था, जहां घर के समीप ही उसके द्वारा जहर खा लिया गया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version