गर्लफ्रेंड से बात करने पर युवक ने पीटा-गाड़ी में की तोड़फोड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

युवती से बातचीत करने की बात पर युवकों ने खूब उत्पात मचाया। एक युवक की पिटाई की और कार में तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक घटना आंचल नगर की है। फरियादी प्रियंका पटेल ने आरोपित हर्ष शर्मा निवासी रदौर जिया यमुना नगर हरियाणा, अनुज यादव निवासी करेरा शिवपुरी, कदम यादव निवासी करेरा शिवपुरी, यकिन पांचाल निवासी नागदा के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। प्रियंका के मुताबिक उसके घर पर दोस्त अनन्या अग्रवाल और दिप्तांशु आए थे। तभी हर्ष आया और दिप्तांशु से बात करने पर विवाद करने लगा। उसने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करने पर विवाद किया। उसने कांच की बोतल फोड़ दी। बाहर खड़ी दिप्तांशु सैनी की कार (एमपी 09सीटी 5676) में भी तोड़फोड़ कर दी।

Exit mobile version