गर्लफ्रेंड पर खर्च करने और नशे के लिए राहगीरों को लूटा, दो बदमाश गिरफ्तार, तीन वारदातें कबूली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • आरोपितों ने फरियादी को खजराना क्षेत्र की सर्विस रोड पर लूट लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा।

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने सिलसिलेवार लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नशा करते हैं। युवतियों से दोस्ती भी रखते हैं। उनका खर्च उठाने और नशा खरीदने के लिए लोगों को लूटना कबूला है।

खजराना थाना क्षेत्र स्थित सर्विस रोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात रवि नामक युवक को लूटा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपित दीपक बरेड़िया निवासी सरस्वती नगर और सुमित गोस्वामी निवासी बाबा मनसब नगर को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, आरोपितों ने रवि को लूटने के साथ दो अन्य लोगों को लूटना कबूला है। दीपक का आराधिक रिकार्ड है। डकैती की साजिश में शामिल रहा है। दोनों ही शराब और गांजा का नशा करते हैं।

Exit mobile version