इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में सांवेर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के किसान अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम के सामने उपस्थित हुआ किसान बद्री लाल पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि गांव के दबंगों के कारण तहसीलदार मेरा मकान तोड़ने के लिए मुझे बार-बार फोन कर रही है उनका कहना है कि मैंने मकान ज्यादा बना लिया जबकि मेरा मकान 30 बाय 50 पर बना है मकान के आधे हिस्से में छत डाली है आधे में मेरे गाय और बैल के लिए स्थान रखा है मैंने बिल्कुल भी गलत मकान नहीं बना है बिल्कुल सही बनाया है लेकिन गांव के दबंग लोगों के दबाव प्रभाव में तहसीलदार पल्लवी मेरे मकान तोड़ना चाहती है आज जनसुनवाई मैंने अपनी शिकायत रखी तो एसडीएम साहब का कहना था कि आप सांवेर के एसडीएम साहब से मुलाकात करें आपके समस्या का समाधान वही होगा
