जनसुनवाई में रामानंद नगर निवासी राकेश सेन और रमा सेन अपने 13 वर्षीय बेटे नैतिक को लेकर पहुंचे। नैतिक के पिता ने बताया कि बेटे के बोनमैरो में दिक्कत है। इससे बार-बार प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ता है। डाक्टरों ने जांच करके बताया कि चार महीने इसका उपचार चलेगा, लेकिन यह इलाज बहुत महंगा है। दवाई से ठीक नहीं हुआ तो बोनमैरो ट्रांसप्लांट कराना पड़ सकता है। राकेश ने कहा कि वह फोटोग्राफी करके परिवार चलाते हैं। इतना पैसा नहीं है कि महंगा इलाज करा सकूं। इस कलेक्टर इलैया राजा ने उपचार के लिए रेडक्रास सोसायटी से तत्काल एक लाख रुपये का चेक उपलब्ध कराया। यह भी आश्वस्त किया कि यदि बोनमैरो ट्रां
