गंदगी से वार्ड 37 और 40 के रहवासी हो रहे परेशान पार्षद नही दे रहे ध्यान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक बार फिर नंबर वन बनाने के लिए निगम की कार्यप्रणाली जारी है, और दावे किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर शहर के कई क्षेत्र विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझ रहे है।

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 और वार्ड क्रमांक 40 के अंतर्गत mr 9 और mr 10 को जोड़ने वाली सड़क पर लंबे समय से ड्रेनेज का गंदा बदबू वाला पानी बह रहा है। इस इलाके में शिव बाग, न्याय नगर एक्सटेंशन, सरस्वती नगर, धीरज नगर, बाबा मनशब नगर, चित्रहार नगर, कृष्ण बाग सहित कई कालोनियां है, इन कॉलोनी के हजारों रहिवासियों सहित करीब 25 अधिक स्कूलों के बच्चों को यहा से गुजर कर स्कूल जाना पड़ता है। वही समस्या का हल नहीं होने पर क्षेत्रीय पार्षद और निगम प्रशासन के खिलाफ सोमवार को प्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया और नारेबाजी करते हुए, चक्का जाम कर दिया। इस दौरान माहौल बिगड़ता देख निगम के झोन क्रमांक 10 के झोनल अधिकारी मनोज जैन मौके पर पहुंचे और समस्या का निराकरण करने की बात कही। वहीं रहवासियों के मुताबिक वार्ड 37 और 40 के पार्षद क्षेत्र में ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का निराकरण जल्द नहीं हुआ तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

वही इस मामले में वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार और वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद प्रतिनिधि महेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल सड़क के निका

Exit mobile version