इंदौर। खुफिया शाखा में पदस्थ एएसआइ को फेसबुक के माध्यम से धमकी मिली है। चंदन नगर पुलिस ने अज्ञात फोन नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। टीआइ सुनील शर्मा के मुताबिक, नंदन नगर निवासी अब्दुल मुसव्वीर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई थी। मुसव्वीर के मामा मेहबूब के पास फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज आया कि मुस्व्वीर को बता दो कि उसका बुरा वक्त शुरू हो गया है। उसे काटकर फेंक देंगे। पुलिस ने फेसबुक आइडी की जांच की और फोन नंबर निकाला। नंबर उसकी पत्नी के नाम पर है, जिससे तलाक का केस चल रहा है।
