खिड़की से हाथ डाल बदमाशों ने खोला दरवाजा, लाखों का सामान चुरा ले गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूड़िया और द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चोरों ने बोला धावा। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
इंदौर। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी घटनाएं कम नहीं हो पा रही। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक आफिस में बदमाशों ने देर रात धावा बोला और सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना अरंडिया ब्रिज के पास हुई है। फरियादी सचिन नागर ने बताया कि सुबह जब आफिस पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे और ऊपर लगे टीनशेड की चद्दर उखड़ी हुई थी। अंदर रखा कैमरा सहित अन्य सामान बदमाश चुरा ले गए।
इसी प्रकार द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित परस्पर कालोनी में बदमाशों ने धावा बोला और लाखों का सामान चुरा ले गए। फरियादी सोनू गौर ने पुलिस को बताया कि खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोलकर दो बदमाश घर में घुसे और अलमारी में रखे जेवरात सहित नकदी चुराकर फरार हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version