इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां दो अज्ञात बदमाशों नें महिला का मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए हैं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 392 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां ममता तिवारी नामक महिला खाना खाकर अपने घर की ओर चल रही थी तभी दो बदमाश तेज रफ्तार बाइक से आए और महिला फरियादी का मोबाइल छीन कर फरार हो गए हैं फरियाद महिला ने थाने पहुंच कर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है शीघ्र ही मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा
