खाद्यान्न सामग्री की कालाबाजी कर रहे संचालकों के खिलाफ की कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में बड़े स्तर पर राशन दुकानों पर बिकने वाले खाद्यान्न की अवेध तरीके से तस्करी की जा रही है इसी कड़ी में इंदौर के आजाद नगर और मल्हारगंज पुलिस ने दो कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में खाद्यान्न सामग्री जप्त की है और पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है और आने वाले दिनों में कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

इंदौर में खाद्यान्न सामग्री की कालाबाजी जमकर की जा रही है इसी कड़ी में पिछले दिनों इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने राशन दुकानों पर बिकने वाले गरीबों के राशन की अवैध तरीके से तस्करी की जा रही थी अतः जैसे ही आजाद नगर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी लगी तो आजाद नगर पुलिस ने 50 क्विंटल चावल जो की राशन दुकानों पर बिकने वाला था उस चावल को जप्त कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है साथ ही इस दौरान आजाद नगर पुलिस ने उन राशन दुकानों के संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की है तो वहीं प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि इस चावल को अवेध तरीके से बड़वाह की लिकर फैक्ट्री को सप्लाई किया जाता था इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई इंदौर के मल्हारगंज पुलिस ने की है मल्हारगंज पुलिस ने भी तकरीबन 48 क्विंटल चावल जो की राशन दुकानों पर बिकने वाला था उसे जप्त किया है और इस पूरे मामले में भी पुलिस लगातार जांच पता करने में जुटी हुई है वही प्रारंभिक तौर पर पुलिस को यह जानकारी मिली कि खजराना थाना क्षेत्र में मौजूद राशन दुकानों से इस चावल को लाया गया था और इसे भी बड़वाह स्थित लिकर फैक्ट्री तक पहुंचाना था लेकिन उसके पहले ही मल्हारगंज पुलिस ने इस पूरे मामले में 48 क्विंटल चावल को जप्त कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वही इस पूरे मामले में राशन दुकान के संचालकों के साथ ही कई और लोगों की मिलीभगत सामने आ रही है जिन पर आने वाले दिनों में कार्रवाई करने की बात पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version