खजराना थाना क्षेत्र में सुने घर को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपए लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी का मामला सामने आया है जहां चोरों द्वारा सुने घर को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपए लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

खजराना थाना क्षेत्र के जकरिया कॉलोनी का है यहां के रहने वाले अमरीन खान द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि वह अपने परिवार के साथ बाहर गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था जब घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था वही अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने और नगदी रुपए नहीं थे जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर फरार हुआ है इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं

Exit mobile version