इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है
मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती ने अपने घर में ही अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है फिलहाल युवती ने फांसी क्यों लगाई है इसका कारण अज्ञात है परिजन के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया है
