खजराना गणेश मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया, बड़ी संख्या में भक्तजनो ने भोजन प्रसादी ग्रहण की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दीपावली महापर्व के उपलक्ष में इंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह आज अन्नकूट महोत्सव मनाया गया, जिसमें मंदिर प्रबंधन समिति के प्रमुख जनों सहित आयोजन में इंदौर कलेक्टर इलैया राजा की पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

श्री खजाना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और इंदौर कलेक्टर डॉक्टर इलैयारा टी ने इस दौरान बताया कि दीपावली महापर्व के अवसर पर हर वर्ष या अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है लिहाजा आज अन्नकूट में महाप्रसादी वितरित किया गया। जहां भक्त सदन में बड़ी संख्या में भगवान गणेश के भक्तजन भोजन प्रसादी ग्रहण की, होली इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने भी अन्नकूट को लेकर हर्ष व्यक्त किया और भगवान गणेश की आराधना की। वही श्री खजाना गणेश मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि वैसे तो पूरे वर्ष मंदिर परिसर में भक्तों को भोजन प्रसादी दी जाती है, लेकिन अन्नकूट महोत्सव में कई तरह के विशेष पकवान भक्तों के लिए बनाए जाते हैं वहीं कलेक्टर कमिश्नर सहित शहर की कई बड़ी हस्ती इस आयोजन में आज शामिल हुई और अन्नकूट में प्रसाद ग्रहण भी किया।

Exit mobile version