खजराना इलाके में बाइक सवार दो बदमाशो ने दी लूट की घटना को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिवाली के बाद फिर लूटपाट की वारदातें शुरू हो गई है अब खजराना इलाके में बदमाशों ने एक मोबाइल लूटा है। बदमाश लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। खजराना थाना पुलिस के अनुसार फरियादी रवि कुमार पिता गेंदालाल निवासी गुरु नानक नगर की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। रवि ने पुलिस को बताया कि मतदान वाली रात वह अग्रवाल शोरूम के सामने खजराना रोड से गुजर रहा था। और फोन पर बात कर रहा था तभी लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों में से एक ने उसके हाथ से उसका मोबाइल झपटा और गाड़ी तेजी से दौड़ाते हुए फरार हो गए। फरियादी, आरोपियों की गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया। अब पुलिस लाल रंग की गाड़ी को सीसीटीवी फुटेज में तलाश रही है।

Exit mobile version