क्षेत्र क्रमांक 2 के विधायक रमेश मेंदोला सिख समाज के लोगों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

.स्वच्छ शहर इंदौर के कई प्रमुख चौराहों के नामकरण और महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर निगम लगातार प्रयासरत है, जिस पर मेयर इन काउंसलिंग द्वारा मोहर भी लग रही है।

.सिख समाज के लोग आज इंदौर के निगम कार्यालय पर विधायक रमेश मेंदोला के साथ पहुंचे जहां उन्होंने सिख समाज के वीर शहीद हरि सिंह नलवा की प्रतिमा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में शीघ्र विधि विधान से स्थापित करने की मांग रखी, दौरान समाज के लोगों ने मेयर और संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की। वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस मामले में बताया कि शहर के कई प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों के नाम पर प्रतिमा स्थापित करने और चुनाव के नामकरण को लेकर आज मोहर लगी है वीर योद्धा रहे पृथ्वीराज चौहान संत सेवालाल के साथ ही सिख समाज के वीर योद्धा शहीद हरि सिंह नलवा की भी प्रतिमा जल्द ही विजयनगर क्षेत्र में एक प्रमुख चौराहे पर स्थापित की जाएगी।

Exit mobile version