इंदौर में क्रेडिट कार्ड के रीवार्ड प्वाइंट अकाउंट में रिडीम कराने के नाम पर 2 लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है, जिनसे आरोपियों के द्वारा लिंक के माध्यम से हजारों रुपए की धोखाधड़ी की गई है, जिसमें शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है।
दरअसल, खजराना क्षेत्र में रहने वाले सानिध्य तिवारी ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है की उसके साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा क्रेडिट कार्ड के रीवार्ड प्वाइंट्स को अकाउंट में रिडीम करने के नाम पर एक लिंक भेजकर हजारों रुपए की धोखाधड़ी की गई है, वही इसी तरह का एक और मामले में भी फरियादी के द्वारा लिक के माध्यम से खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई है, वहीं इसमें डीसीपी का कहना है कि दोनों ही मामले में क्रेडिट कार्ड के रीवार्ड प्वाइंट्स के नाम पर लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी की गई है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
