क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने के नाम पर ठगी करने वाली अंतर्राजीय गैंग का फरार शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ फर्जी Link बनाने वाला शातिर डेवलपर आरोपी विशाल को पूर्व में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा किया जा चुका था गिरफ्तार ।

✓आरोपी के द्वारा देशभर के ऑनलाइन फ्रॉड गैंग को ग्रेड करने के लिए फर्जी बैंक लिंक प्रोवाइड करने का करना कबूला।

✓आरोपी गैंग के द्वारा बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी/कर्मचारी बनकर बैंको के नाम से बनी फर्जी लिंक भेजकर लोगो की क्रेडिट कार्ड/OTP/CVV की जानकारी प्राप्त कर देते थे वारदात को अंजाम।

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया संबंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में कार्यालय अपराध शाखा इंदौर में फरियादी (1). सानिध्य तिवारी निवासी इंदौर के द्वारा शिकायत की गई थी की बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर लिंक भेजते हुए बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर 24,311 /– रुपए की धखाधड़ी की गई थी, जिसपर थाना अपराध शाखा इंदौर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं एक अन्य आवेदक (2). अंशुल निवासी इंदौर के साथ क्रेडिटकार्ड डिपार्टमेंट के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर लिंक भेजते हुए बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर 48,623/– रू की ऑनलाइन धोखाधडी करने संबंधित शिकायत क्राइम ब्रांच इंदौर में की गई थी ।

- Advertisement -

उक्त प्रकरण में आरोपियों की तकनीकी जानकारी निकालते आरोपी विशाल कुमार निवासी फरीदाबाद हरियाणा को क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया गया था जिसके द्वारा फ्राड में उपयोग की गई ICICI Bank के क्रेडिटकार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने वाली फर्जी लिंक का डेवलपर होना स्वीकार था एवं साथी आरोपी प्रकरण में फरार था।

क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा उक्त प्रकरण में फरार साथी आरोपी (1).आकाश वर्मा उर्फ अक्की उर्फ अभिमन्यु पिता विकास निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को को गिरफ्तार किया गया ।

एवं पूछताछ करते बताया कि पूर्व में गिरफ्तार वेबसाइट डेवलपर आरोपी विशाल के माध्यम से वेबसाइट लेकर देश की विभिन्न राज्यों में संचालित ऑनलाइन फ्रॉड की गैंग को फर्जी बैंक लिंक प्रोवाइड करते हुए देशभर में लोगो के साथ ऑनलाइन फ्रॉड करना कबूला किया। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अपराध शाखा इंदौर के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version