क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर बातों में उलझा कर बनाया ठगी का शिकार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जहां फरियादी को क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर ओटीपी सेंड किया और बातों में उलझा कर ओटीपी ले लिया जिसके बाद फरियादी के अकाउंट से रुपए कट गए पूरे ही मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

, मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के सुखदेव नगर में रहने वाले राजेश नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उनके पास क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के लिए कॉल आया था जिसमें राजेश को ओटीपी सेंड किया ओटीपी बताते ही राजेश के अकाउंट से 46 हजार रुपये कटने का मैसेज आया खुद को ठगा महसूस होने के बाद राजेश ने थाने पहुच कर शिकायत दर्ज करवाई है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version