क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर महिला से ठगे रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर महिला से कुछ पर्सनल जानकारी मांगी इसके बाद उसके अकाउंट से रुपए कट गए महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया था जिसने उनका क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के लिए बात की इसमें उनसे कुछ निजी जानकारी मांगी गई महिला की जानकारी देने के बाद उसके अकाउंट से रुपए कटना शुरू हो गए खुद को ठगा महसूस करने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version