क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में विदेशों में चोरी एवं लूट के मोबाइलों को तस्करी करने वाले शातिर आरोपीगण गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓देश के विभिन्न राज्यों से चोरी एवं लूट के मोबाईल फोन को खरीदने– बेचने वाले आरोपीगण धाराएं।

✓आरोपियगण देश के विभिन्न राज्यों में लगातार छुपते हुए काट रहा था फरारी।

✓थाना रावजी बाजार के अपराध में फरार थे आरोपगण, उक्त अपराध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच इंदौर ने पकड़ा मुख्य एवं साथी आरोपियों को।

✓शातिर चोरी व लूट के मोबाईल ले जाकर विदेशों में (नेपाल और थाईलेंड) बेचते थे ।

- Advertisement -

✓क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से 64 मोबाईल हुये जप्त ।

✓आदतन मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जानी के विरुद्ध पहले भी हो चुका है थाना विजयनगर में मोबाइल लूट एवं चोरी का अपराध पंजीबद्ध।

✓आरोपीयो के द्वारा संगठित रुप से चोरी व लूट के मोबाईलो को विदेशों में बेचना किया स्वीकार ।

इंदौर पुलिस द्वारा चोरी व लूट संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा चोरी व लूट के अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम में अपराध शाखा इंदौर में थाना रावजी बाजार में पंजीबद्ध अपराध जिसमें आरोपी के घर से बडी संख्या में मोबाईल जप्त हुये थे तथा आरोपीगण अपराध पंजीबद्ध होने की दिनांक से ही लगातार फरार चल रहे थे ।

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आरोपीगणो की तकनिकी जानकारी निकालते हुये फरार आरोपी (1). जितेन्द्र उर्फ जानी पिता जगदीश वासवानी निवासी माणिकबाग रोड इन्दौर एवं साथी (2).जयकुमार छाबडिया पिता स्व. बादुराम छाबडिया उम्र निवासी राउ इन्दौर को गिरफ्तार किया गया ।

आरोपीगणो के कब्जे से मौके पर 64 महंगे चोरी व लूट के मोबाईल जप्त हुये है एवं फरारी के दौरान भी आरोपी चोरी व लूट के मोबाईल लेकर देश के बाहर नेपाल देश भागने की फिराक में था । पूछताछ में आरोपीगणो द्वारा बडी मात्रा में मोबाईल फोन देश से बाहर पहले भी बेचना स्वीकारा तथा फरारी के दौरान भी मोबाईल फोन बेचने की तैयारी कर रखी थी ।

क्राइम ब्रांच द्वारा माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपीगणो से पूछताछ की जा रही है जिसमे उनके कब्जे से और भी कई मंहगे मोबाईल फोन जप्त होने की संभावना है, क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा प्रकरण में विवेचना के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version