✓ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार।
✓आरोपीयो कब्जे से 21 मोबाईल, 02 लैपटॉप , रजिस्टर , करोड़ों का हिसाब किताब
✓आरोपी द्वारा महालक्ष्मी क्षेत्र के काउंटी पार्क कॉलोनी में ग्राहकों को मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।
इंदौर – इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ऑनलाइन जुआ, सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि लसुड़िया क्षेत्र के , काउंटी पार्क कॉलोनी में क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना लसुड़िया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त मकान में पांच व्यक्ति को देखा जो लैपटॉप के माध्यम से बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड के हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहा थे, जिसे टीम द्वारा पकड़ा व पूछताछ पर अपना नाम (1).संतोष पिता रमेश गवाड़े निवासी 11/1 सीतला माता मंदिर के पास सदर बाजार इंदौर (2,) राजेश पिता ब्रह्मलाल वर्मा निवासी 580 कृष्णा वाटिका एरोड्रम इंदौर ,(3). गणेश पिता संजय बागुल निवासी 11/1 शीतला माता मंदिर के पास सदर बाजार इंदौर (4).अमन पिता नीरज पाल निवासी 570 दुर्गा मंदिर के सामने एरोड्रम इंदौर (5) अक्षय पिता दिलीप दुबे निवासी 27 पुराना 39 नया व्यसफला जूनी इंदौर का होना बताया।
आरोपी के कब्जे से 02 लैपटॉप, , 21 मोबाइल, रजिस्टर सहित करोड़ों हिसाब किताब लिखे रजिस्टर बरामद कर, थाना लसुड़िया में आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है ।
