क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो थाना क्षेत्रों से ब्राउन शुगर बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/W_0MxjtZY4w

इंदौर शहर में आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन हुआ मुस्तैद। ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो थाना क्षेत्रों से ब्राउन शुगर बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किये है। पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए की है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल के अनुसार क्राइम ब्रांच और एरोड्रम थानें कि पुलिस ने एक आरोपी से 36 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त कि है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹360000 से ज्यादा की कीमत है। पकड़े गए बदमाश की लिंक राजस्थान से मिली है और वह इंदौर के आसपास के क्षेत्र में यूवको को नशे करने का आदि बनाकर उनके द्वारा नशे का सप्लाई भी करता था। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए आरोपों का नाम राजेश खंडे 27 वर्ष स्कीम नंबर 51 है पुलिस ने बदमाश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एवं अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।

ऐसी एक दूसरी कार्रवाई में कनाडा पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई ब्राउन सीकर की कीमत ₹200000 से ज्यादा बताई जा रही है। आरोपी का नाम लखन उर्फ विक्की मित्र बंधु नगर है। पुलिस ने उक्त बदमाश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत परकरण दर्ज लड़ जेल भेज दिया है।

- Advertisement -
Exit mobile version