इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है जो पिछले कई दिनों से मोबाइल चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे थे। क्राइम ब्रांच को दोनों कुख्यात अपराधियों के बारे में मुंबई से सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पारदी गैंग के दो खुक्यात शातिर मोबाइल चोरों को पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। दो बदमाश चौरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने एक टीम बनाकर चोइथराम चौराहे के रिजनल पार्क से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के 7 मोबाइल बरामद किए गए जिंकी कीमत लगभग ₹300000 बताई जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों के नाम अमर सोलंकी निवासी थाना उन्हेल जिला उज्जैन और दूसरा संजू पवार पारदी निवासी ग्राम बजरंगपुरा थाना बेटमा सामने आये है। दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह अपने नशे की आदत के कारण मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। हालांकि पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
