क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने पुलिस कमिश्नर बनकर इंदौर के थाना प्रभारियों को कॉल करने वाले एक युवक को भोपाल से पकड़ा है। और खुद को बीजेपी नेता का बेटा बता रहा है। वही पकड़ा गया युवक पुलिस सिस्टम को चेक करने के लिये इन्दौर के सभी थाना प्रभारियों को फोन लगाने जैसी हरकत कर रहा था

दरअसल इन्दौर क्राइम ब्रांच ने भोपाल से ओम सोनी नाम के युवक को हिरासत में लिया है। ओम सोनी ने रविवार को चदंन नगर टीआई मनोज मिश्रा को कॉल किया था कि में इन्दौर पुलिस कमिश्नर मकरान देउस्कर बोल रहा हु और थाना प्रभारी को थाने आने की बात कही। कमिश्नर के आदेश को सीरियस लेकर पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंच गए। और स्टॅाफ को भी थाने बुला लिया। लेकिन कमिश्नर नही पहुंचे। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी ने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बताई। इसी बीच पता चला कि अन्य टीआई को भी इसी तरह का कॉल आया है। वही पूरा मामला इन्दौर क्राइम ब्रांच के पास पंहुचा और नंबर चेक किया तो वह भोपाल का निकला। जहाँ क्राइम ब्रांच ने भोपाल में रहकर पिजा की दुकान पर काम करने वाला ओम सोनी को हिरासत में लिया वही पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ओम सोनी ने बताया कि में छिंदवाड़ा का रहने वाला हु और पुलिस सिस्टम को समझने के लिए थाना प्रभारियों को फोन लगा रहा था फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़ा ओम सोनी से पूछताछ कर रही है

Exit mobile version