इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए घर में घुसकर चोरी करने वाले 04 शातिर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपियों ने विजयनगर क्षेत्र के स्कीम न. 74 सी में फरियादी के घर में घुसकर टीवी, एवं चांदी के सामान चोरी कर घटना को अंजाम दिया था
दरसअल इंदौर क्राईम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति चोरी का सामान सस्ते दामों में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राईम ब्रांच इंदौर टीम एवं थाना विजयनगर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया, जिनसे नाम पता पूछने पर सुमित अहिरवार , अभिषेक उर्फ भय्यू , अरविंद उर्फ काला , आकाश उर्फ कड़ी राजपूत होना बताया। आरोपियों के पास चोरी का समान पुलिस ने जब्त कर पूछताछ की तो आरोपीयो ने विजयनगर के क्षेत्र के स्कीम न. 74 सी के घर में घुसकर टीवी, और चांदी का सामान चोरी करना कुबूल किया है बहरहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरी के बारे में पूछताछ कर रही है
