क्राइम ब्रांच और बाणगंगा पुलिस ने कार्यवाई करते हुए क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट टूनामेंट मैच सट्टा खा रहे तीन सटोरिये को पकड़ा । पुलिस को इनके पास से लाखो का हिसाब किताब, लेपटॉप , मोबाईल और हजारो रुपये नगद मिले है । आरोपित उज्जैन से लाइन लेकर सट्टा कर रहे थे ।
शहर में पुलिस की तमाम कोशिशो के बाद भी आईपीएल मैचों का सट्टा धड़ल्ले से चल रहा है । ताजा मामला बाणगंगा क्षेत्र का है । जहाँ शेंखेश्वर सिटी में एक फ्लैट से क्राइम पुलिस और बाणगंगा पुलिस ने आईपीएल मैचों के सट्टा कर रहे तीन सटोरिये को पकड़ा । दरसअल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ लोग बंद फ्लेट में सट्टा चला रहे है । सूचना पुलिस ने रमेशचंद्र शर्मा हर्ष सिंह और संदीप को दबिश देकर को पकड़ा ।
पुलिस को आरोपीयो के पास से हजारो रुपये नगद , लाखो का हिसाब , मोबाइल , लेपटॉप, सहित अन्य सामग्री मिली है । अब पुलिस आरोपी के पुराने रिकार्ड खंगाल रही है । आरोपी उज्जैन से लाइन लेकर सट्टा चला रहे थे । आरोपी से जब्त रिकार्ड सेह पुलिस को अनुमान है की आरोपी लम्बे समय से सट्टा कर रहा था ।
