क्राइम ब्रांच और कनाड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही मे एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर क्राइम ब्रांच और कनाड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन प्रहार” के तहत
MD ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी से पुलिस ने 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” और 01 स्कूटर जब्त की है वही पकड़ी गई एमडी की कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है आरोपी के द्वारा इंदौर सहित आसपास के जिलों में भी मादक पदार्थ की तस्करी करना स्वीकार किया है

इन्दौर शहर में लगातार अवैध मादक की तस्करी की जा रही है जहा पुलिस द्वारा कार्यवाही भी की जा रही है उसके बावजूद इन्दौर शहर में मादक पदार्थ जोरो से बेचा और खरीदा जा रहा है वही बुधवार रात इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक व्यक्ति कनाडिया क्षेत्र में स्कूटर से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला है।* जिस पर क्राईम ब्रांच और थाना कनाडिया द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा वही पकड़ा गया आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम शोएब कुरेशी जिला शाजापुर* का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से लगभग 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(एमडी ड्रग्स) मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने कोई जवाब नही दिया। पुलिस आरोपी शोएब के कब्जे से 5 लाख रुपए मूल्य से अधिक की 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” और 01 स्कूटर जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है

Exit mobile version