क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में शरीर नकबजन आरोपी धराया ।

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

✓ थाना सनावद जिला खरगोन के वाहन चोरी व नकबजनी के प्रकरण में था फरार आरोपी ।

✓आरोपी के कब्जे से 01 चोरी की सफेद कलर की स्विफ्ट वी.डी.आई. कार (कीमती करीब 05 लाख रूपये) जप्त ।

✓ आरोपी अपनी बीमार खाला को देखने गया था सनावद, जिस अस्पताल में भर्ती थी खाला उसी अस्पताल के बाहर की मेडिकल का ताला तोड़कर मेडिकल में रखा मोबाईल , लेपटॉप , नगदी और मेडिकल के बाहर खड़ी कार चोरी की वारदात को दिया था अंजाम ।

✓ आरोपी पर पूर्व में भी थाना खजराना में आपराधिक प्रकरण दर्ज है ।

- Advertisement -

इन्दौर — क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार चोरी व नकबजनी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि एक लडका चोरी की सफेद कलर की स्विफ्ट वी.डी.आई. कार के फोटो मोबाईल में दिखाकर बेचने की फिराक में घूम रहे है । जिसपर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को खजराना चौराहे पर घेराबंदी कर पकड़ा, जिससे नाम पता पता पुछा तो उसने अपना नाम (1).अयान उर्फ अमान उर्फ उंगली पिता स्व.साकीर शाह नि. हीना कॉलोनी खजराना इंदौर में वकार खान के मकान में किराये से निवास करना बताया बताया ।

आरोपी ने प्रारम्भिक पुछताछ में बताया कि करीब 01 माह पूर्व में तीन इमली चौराहे से बस में बैठकर आरोपी अपनी बीमार खाला को देखने सनावद गया था जहां आरोपी खाला अस्पताल में भर्ती थी और आरोपी ने अस्पताल के बाहर गया तो देखा कि अस्पताल के बाहर एक मेडिकल है और मेडिकल में 01 लेपटाप और 01 मोबाईल और एक कार की चाबी टंगी हुई दिख रही थी, और पास में ही गार्डन के पास कार भी खड़ी इतना सब देखने के बाद आरोपी के द्वारा चोरी करने का प्लान बनाया और उसके बाद आरोपी ने एक दुकान से एक छोटा सब्बल खरीदा और उसको कार से थोड़ी दुर एक झाड़ी के पास रख दिया और मेडिकल बंद होने का इंतजार करने लगा । फिर आरोपी ने रात में देखा की अस्पताल और मेडिकल के आसपास कोई नही है और पुरा क्षेत्र सुनसान हो गया था तब मोके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने सब्बल से मेडिकल का ताला तोडा और मेडिकल के अन्दर रखा 01 मोबाईल , 01 लेपटॉप और गल्ले में रखे 6-7 हजार रूपये चराए उसके बाद कार का लॉक चाबी से खोलने के बाद गाड़ी को लेकर इंदौर के लिये निकल आया और रास्ते में घांट पर कार की दोनों नंबर प्लेट खोलकर फेक दी और कार लेकर इंदौर आ गया और उस गाड़ी को बेचने की कोशीश की किन्तु जब मुझे पता चला कि पुलिस मुझे किसी मामले में तलाश रही है तो मेने उस कार को जुलवानिया जाकर दरगाह के पास पार्क कर दिया और मेरे पास एक पिस्टल थी उसे भी मेने उसी कार की सीट के पीछे वाले हिस्से में रखकर कार लॉक करके कुछ ही दुरी पर उसकी चाबी फेककर इंदौर की बस में बैठकर इंदौर आना कबूल किया गया ।

उक्त घटना कारित होने पर थाना सनावद में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 457,380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । उक्त घटना कारित करने वाले अज्ञात अरोपी अयान उर्फ अमान उर्फ उंगली को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना सनावद के सुपुर्द किया गया ।

Exit mobile version