कोर्ट ने दिये आरोपी पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज करने के लिए आदेश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक अमानत में खयानत का मामला सामने आया है इसके बाद पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसकी तलाश की जा रही है।

मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा था जिसमें कोर्ट के द्वारा आरोपी को आदेशित किया गया था कि वह तय समय में उसका घरेलू सामान कोर्ट में जमा करवाएं लेकिन टाइट समय निकलने के बाद भी आरोपी द्वारा कोर्ट में उक्त सामान जमा नहीं कराया गया इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज करने के लिए आदेशित किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आज अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है जिसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version