कोठारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हुआ आयोजन AIRVICE MARSHAL श्री शरद कुमार जैन रहे उपस्थित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शुक्रवार को कोठारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में AIRVICE MARSHAL श्री शरद कुमार जैन द्वारा बने भारत भाग्य निर्माता पुस्तक श्रृंखला का लोकार्पण किया गया। कोठारी ऑफ इंस्टीट्यूट के तत्वधान में कॉलेज के कैंपस में भूतपूर्व AIRVICE MARSHAL श्री शरद कुमार जैन मुख्य अतिथी के रूप में आपके द्वारा “भारत भाग्य निर्माता की 80बहुमूल्य पुस्तको का लोकापर्ण किया ।

स्टूडेंट्स को जैन ने अपने जीवन के बहुआयामी पक्षों के बारे में बताया और भविष्य के लिए कैसे देश के विकास में भागीदारी करके देश को कैसे आगे बढ़ाना है, और देश भक्ति के भाव रखकर राष्ट्र में के प्रति अपने योगदान की बात कही। CMD सुरेश कोठारी ने सभी प्रतियोगिता पुस्तकों का विस्तृत विवरण दिया। WE WIN हम जीतें के नारे के साथ वैश्विक लिडर बनने और दिल से भारतीय बनने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एयर वॉइस मार्शल शरद कुमार का स्वागत CMD सुरेश कोठारी MD श्रीमती साधना कोठारी और एक्सक्यूटिव रुनझुन कोठरी पाडलिया के द्वारा किया गया।

,,इस अवसर पर जैन ने NEP-2020 पर आधारित एनिशियल पिलर नाम से तैयार की गई किताब का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप वीरेंद्र शर्मा, ओपी तिवारी, अवधेश राजावत और डायरेक्टर
मधुलिका शुक्ला भी उपस्थित थी। कार्यक्रम संचालन अंकिता भारतीय ने किया और आभार डॉ मधुलिका शुक्ला ने माना।

- Advertisement -
Exit mobile version