कॉम्पिटिशन में नंबर वन भजन संध्या का खिताब मिल सकता है बाणेश्वर कुंड की भजन संध्या को

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तो पूरे प्रदेश की लाडली बहनों का ध्यान रख रहे हैं, वैसे ही बाणगंगा क्षेत्र की लाडली बहनों के ध्यान भाजपा नेता दीपक वर्मा रखते हैं। हरतालिका तीज पर दीपक वर्मा ने संस्था मां गीता के बैनरतले भजन संध्या का आयोजन किया। इसमें दस हजार से ज्यादा लाडली बहने मौजूद रही। रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक यह महफिल सजी रही।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आईटी सेल के नगर संयोजक और बलाई युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक वर्मा के इस आयोजन का यह नवां वर्ष था। आयोजन इतना शानदार था कि एक साथ हजारों महिलाओं की भीड़ रही। एक तरह से यहां नया इतिहास रचा गया, जिसमें दस हजार से ज्यादा महिलाएं, युवतियां एक साथ भक्तिमय गीतों पर पूरी रात नृत्य करती रही। इस शानदार आयोजन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, विधायक संजय शुक्ला, गोलू शुक्ला, पार्षद राहुल जायसवाल, संध्या राधाकिशन जायसवाल, मासूम जायसवाल, सुमित हार्डिया सहित शहर के तमाम दिग्गज नेताओं ने दीपक वर्मा के इस आयोजन में शिरकत की। युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रह चुके दीपक वर्मा का हर आयोजन इसी तरह से नंबर वन होता है। सफाइकर्मी लाडली बहनों का सम्मान शॉल-श्रीफल देकर किया गया। यहां की संख्या और लाडली बहनों का भक्तिमय गीतों पर जोश देखकर कहा जा सकता है कि यह आयोजन इंदौर शहर का नंबर वन आयोजन था। पिछड़ी बस्तियों और मोहल्लों में लाडली बहनों के लिए इतना शानदार आयोजन दीपक वर्मा जैसा युवा नेता ही करवा सकता है।

Exit mobile version