केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक…

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्व भाजपा राष्ट्रिय महासचिव और प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर भाजपा कार्यालय पहुंचे.इस दौरान भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया …….

व प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के बाद हमारे मुखमंत्री ने एक दिन में ही सब कुछ बदल कर रख दिया और प्रदेश की जनता के हित में फैलसले लिए.वही कांग्रेस नेता हाय तौबा मचा रहे है तो वही प्रदेश कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी फटा हुआ गब्बारा है.लेकिन प्रदेश के लोगों ने जो हम पर भरोसा जताया है उसे हमे कायम रखना है और निरंतर जनता के हित और प्रदे के हित के लिए काम करना है .इंदौर के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करनी है और आने वाले पांच सालो में इंदौर को देश के सबसे अच्छे शहरो में शामिल करना है.इसलिए शहर को प्रदूषण मुक्त करना है……..

विधान सभा चुनाव जीतने के बाद लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है.क्युकी आगे लोकसभा चुनाव है और हमे कड़ी मेहनत करके लोक सभा चुनाव में भी जीत हासिल किया है.वही हम सभी को इंदौर के विकास के लिए शिक्षा ओर स्वास्थ पर ध्यान देना है और सभी कमियों को दूर करना है. वही हम जल्द ही सबसे बड़ा फैसला लेने वाले है और नशा के व्यापार करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करेंगे.ताकि हमारा युवा गलत राह पर ना जाए.वही हम बहुत सौभाग्य शाली है कि हमे मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे है…….

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है और 22 जनवरी को देश भर में मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे तो वही देश वही दीप जलाकर खुशी मनाएंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी के विचारो से प्रेरित है, उन्होंने उसे करके दिखाया है और राम मंदिर का निर्माण करवाया है.वही मोदी जी के नेतृत्व में हम 2035 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेंगे .

- Advertisement -
Exit mobile version